बंद करे

नीव करोरी धाम

फिरोजाबाद (जो उस समय आगरा का हिस्सा था) में जन्मे बाबा लक्ष्मण दास ने नीम करौली बाबा के रूप में वैश्विक ख्याति प्राप्त की। फर्रुखाबाद के संकिसा के निकट स्थित उनका तपस्थल नीब करौरी धाम के नाम से प्रसिद्ध है। यहाँ का प्राचीन हनुमान मंदिर और पवित्र गुफा उनकी साधना के साक्षी हैं।

भगवान हनुमान के अनन्य भक्त एवं उनके अवतार के रूप में पूजित नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु वर्षभर धाम में आते हैं। यहाँ एक विशेष परंपरा है कि मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु घंटा अर्पित करते हैं। यद्यपि उनके आश्रम भारत के विभिन्न भागों में स्थित हैं, परंतु प्रमुख नीब करौरी धाम फर्रुखाबाद में ही स्थित है।

यहाँ दर्शन पूरे दिन उपलब्ध रहते हैं, केवल दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक विश्राम के कारण बंद रहते हैं। प्रतिदिन प्रातः और सायं भव्य आरती का आयोजन किया जाता है।