About District
वर्तमान में फर्रुखाबाद के नाम से प्रसिद्ध यह जनपद प्राचीन वैदिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्त्व के लिए विख्यात रहा है। यहाँ अनेक प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल स्थित हैं, जो इसकी समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को दर्शाते हैं।
वर्ष 1714 में नवाब मोहम्मद खाँ बंगश ने बिसेन क्षत्रियों (बमटेलों) के 52 गाँवों को एकीकृत किया तथा मुगल सम्राट फर्रुखसियर के नाम पर इस क्षेत्र का नाम फर्रुखाबाद रखा।
फर्रुखाबाद जनपद के गठन की प्रक्रिया 10 नवंबर, 1801 को प्रारंभ हुई, जब अंग्रेजों ने अवध के नवाब के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
वर्तमान में जनपद फर्रुखाबाद में 3 तहसीलें, 7 विकास खंड, 603 ग्राम पंचायतें एवं 1,020 राजस्व ग्राम हैं। जनपद की कुल जनसंख्या लगभग 18.85 लाख है।