बंद करे

श्री रामनगरिया मेला

Click to visit Mela Shree Ramnagariya Official Website

माघ माह में प्रतिवर्ष पंचाल घाट (पूर्व नाम घाटियाघाट) पर आयोजित होने वाला श्री रामनगरिया मेला राज्य के प्रमुख मेलों में से एक है। लाखों श्रद्धालु गंगा तट पर झोपड़ियों में निवास करते हुए कल्पवास करते हैं और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए 21 कठोर नियमों का पालन करते हैं।

धार्मिक महत्व के अतिरिक्त यह मेला सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र है। यहाँ विकास प्रदर्शनी, बाजार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साहित्यिक सभाएँ तथा आध्यात्मिक प्रवचन आयोजित किए जाते हैं। कुंभ की भाँति विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत भी इसमें सहभागिता करते हैं। सर्कस और पारंपरिक लोक प्रस्तुतियाँ जैसे मनोरंजन के आकर्षण मेले की जीवंतता को और बढ़ाते हैं। यह मेला फर्रुखाबाद की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण प्रतीक है।.