फर्रुखाबाद–बदायूं मार्ग पर अमृतपुर के निकट स्थित कुठिला झील लगभग 4.650 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैली हुई है। यह एक इको-पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है।
मानसून के दौरान गंगा और रामगंगा नदियों का जल इस झील को पुनर्भरित करता है, जिससे यह स्थल अत्यंत मनोहारी और आकर्षक बन जाता है।.
